{"_id":"67f2ce82ba11e69ebd0a5346","slug":"health-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-123068-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आईसीयू के बावजूद सुविधाओं की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आईसीयू के बावजूद सुविधाओं की हालत नाजुक
Mon, 07 Apr 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार और घायलों के इलाज के लिए गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) तो बना दी गई लेकिन इसमें एक भी चिकित्सक की तैनात नहीं हो पाई है।
32 बेड के आईसीयू में फिजिशियन/चेस्ट फिजिशियन के तीन, निश्चेतक के तीन और चिकित्साधिकारियों के छह पद सृजित हैं। 12 पदों में से एक भी पद पर तैनाती न होने से आईसीयू सफेद हाथी साबित हो रहा है।
ऐसे में आईसीयू के संचालन के लिए अस्पताल के अन्य चिकित्सकों को लगाया जा रहा है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। अस्पताल में फिजिशियन के दो पदों के सापेक्ष एक की ही तैनाती है। जनरल सर्जन का भी दो में से एक पद रिक्त है। ऐसे में जिला अस्पताल के चिकित्सक भी आईसीयू के संचालन में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। जिले को भी कुछ विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने की उम्मीद है। चिकित्सक मिलने पर आईसीयू में भी तैनाती होगी। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ