{"_id":"60afea668ebc3e7fff6140bb","slug":"health-department-got-15-thousand-of-injections-rudrapur-news-hld4257146194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस : स्वास्थ्य विभाग को एंफोटेरिसिन-बी के 15 हजार इंजेक्शन मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस : स्वास्थ्य विभाग को एंफोटेरिसिन-बी के 15 हजार इंजेक्शन मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए प्रदेश सरकार को बृहस्पतिवार को ‘एंफोटेरिसिन-बी’ के 15 हजार इंजेक्शन मिल गए हैं। इन इंजेक्शन का उत्पादन सिडकुल रुद्रपुर की वीएचबी इंटरनेशनल फार्मा कंपनी कर रही है। रुद्रपुर से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए तीन हजार इंजेेक्शन भेजे गए हैं। इसके अलावा दून मेडिकल कॉलेज को 10 हजार और डीजी हेल्थ कार्यालय देहरादून के लिए दो हजार इंजेक्शन भेजे जा रहे हैं।
कोरोना महामारी के बाद उत्तराखंड में अब ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऊधमसिंह नगर में पांच मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं लेकिन इंजेेक्शन और अन्य सुविधाएं न होने के कारण इलाज के लिए ब्लैक फंगस के मरीजों को ऋषिकेश एम्स या सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा जा रहा है। राज्य में सिर्फ 430 इंजेक्शन उपलब्ध होने के कारण ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज में दिक्कत हो रही थी।
अब सिडकुल रुद्रपुर की वीएचबी इंटरनेशनल फार्मा कंपनी से एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की पहली खेप मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार ने बृहस्पतिवार शाम को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए एंफोटेरिसिन-बी के तीन हजार इंजेक्शन भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि दून मेडिकल कॉलेज के लिए 10 हजार और डीजी हेल्थ कार्यालय के लिए एंफोटेरिसिन-बी के दो हजार इंजेक्शन भेजे जा रहे हैं।