{"_id":"6872b540e9798d976507a1d7","slug":"head-got-broken-in-a-dispute-over-overtaking-a-young-man-got-hit-by-a-pellet-in-his-leg-in-the-firing-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129463-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ओवरटेक के विवाद में सिर फोड़ा, फायरिंग में युवक के पैर में लगा छर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ओवरटेक के विवाद में सिर फोड़ा, फायरिंग में युवक के पैर में लगा छर्रा
Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल सुरेंद्र सिंह। संवाद
काशीपुर। बाइक ओवरटेक करने के मामले में तीन युवकों ने दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर जब एक युवक का चाचा मौके पर पहुंचा तो नशे में धुत हमलावर युवकों ने उन्हें भी पीट दिया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक के पैर में छर्रा लगा है। तीनों घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार देर रात रामनगर रोड स्थित रम्पुरा के पास रनवीर सिंह (18) पुत्र करमजीत सिंह अपने साथी के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने नशे की हालत में बाइक के आगे कट मार दिया। इस पर रनवीर सिंह ने बाइक देखकर चलाने की बात कही। इस पर नशे में धुत तीनों युवकों ने उन दोनों से मारपीट शुरू कर दी। रनवीर ने अपने साथी के साथ प्रतापपुर पुलिस चौकी की ओर भागकर जान बचाई।
साथ ही रनवीर सिंह ने घटना की सूचना अपने चाचा सुरेंद्र सिंह (25) पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी रम्पुरा को दी। जब उसके चाचा अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचे तो तीनों युवकों ने ग्राम धनौरी के पास उन पर भी हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। उन्होंने दानिश (20) पुत्र मोहम्मद नवी निवासी लक्ष्मीपुर लच्छी धनौरी के घर में घुसकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पीछा कर वहां भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस दौरान हमलावरों की ओर से हुई फायरिंग में दानिश के पैर में छर्रे लग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेंद्र सिंह के सिर में 13 टांके आए हैं। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया जिस पर परिजन तीनों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए।
सरकारी अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी जबकि दानिश नामक युवक के पैर में कुछ घुसा हुआ था। उसे जब बाहर निकाला तो वह छर्रे जैसे प्रतीत हो रहा था जिसे पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
कोट
बीती रात तीन युवकों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही हमलावर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर