फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   He seemed aware of the pain and beauty of the mountain

पहाड़ के दर्द और सुंदरता से वाकिफ दिखे राहुल

Thu, 09 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Thu, 09 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
 कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहाड़ के दर्द और उसकी सुंदरता से बखूबी वाकिफ नजर आए। राहुल ने अपने बयान में करीब दस मिनट तक उत्तराखंड के सौंदर्य और टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया। राहुल ने कहा कि उत्तराखंड विदेशियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। बस, टूरिज्म को बढ़ावा देने की जरूरत है। जो कांग्रेस के प्लान में शामिल है। वहीं, सीएम हरीश रावत ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण वर्ग के सभी पद भरने की बात की।
विज्ञापन


  राहुल गांधी ने अपना भाषण में मोदी के बाद उत्तराखंड की संस्कृति और यहां के रहन-सहन पर केंद्रित रखा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां की सौंदर्यता किसी जन्नत से कम नहीं। जहां, देश के अलावा विदेशों से टूरिस्ट व तीर्थ यात्री आते हैं। यहां की सुंदरता को और निखारने की जरूरत है। देवभूमि में टूरिज्म के सुनहरे अवसर हैं। जिन्हें डेवलप कर इस प्रदेश को देश का सबसे खूबसूरत राज्य बनाया जा सकता है। टूरिज्म के बढ़ने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। राहुल ने कहा, मुख्यमंत्री हरीश रावत पहाड़ का दर्द बेहतर तरीके से जानते हैं। अलीगढ़ से जब वह सोमेश्वर में जनसभा करने पहुंचे और फिर सोमेश्वर से यहां के लिए हरीश रावत के साथ हेलीकाप्टर से आए तो लगभग 20 मिनट तक सीएम रावत ने उत्तराखंड प्रदेश में टूरिज्म के क्षेत्र में काम करने और राज्य से पलायन रोकने पर गहनता से मंथन किया।
विज्ञापन


  राहुल ने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों की हितैषी और युवा विरोधी है। कांग्रेस सत्ता में आते ही टूरिज्म के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। पहाड़ से पलायन रोकने के लिए युवाओं को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। वहीं, सीएम रावत ने भी मंच से सीधे सरकारी नौकरियों में खाली आरक्षित पदों की बात करते हुए कहा कि प्रदेश में आरक्षण वर्ग का एक भी पद रिक्त नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सितारगंज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि देश में माहौल बदल रहा है। 2019 में राहुल भइया आ रहे हैं और मोदी जा रहे हैं। दर्शक दीर्घा में जनता का अभिवादन करने के बाद उपाध्याय ने मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दिया। किशोर ने कहा कि उत्तराखंड में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरे की जरूरत थी। राहुल गांधी के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है और चुनाव में भी पार्टी को इसका भारी लाभ होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed