फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   He laid the foundation stone of many plans to cm

कई योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Fri, 17 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खटीमा (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला खटीमा (ऊधमसिंहनगर)। Updated Fri, 17 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
He laid the foundation stone of many plans to  cm
सीएम बनने के बाद पहली बार खटीमा पहुंचे हरीश रावत ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने हल्दी को निर्मल ग्राम घोषित किया।
विज्ञापन

निर्धारित समय से तीन घंटा विलंब से विकासखंड परिसर स्थित सभा स्थल एवं जनता दरबार में पहुुंचे मुख्यमंत्री रावत ने विभिन्न विभागों के लगे 20 स्टालों का निरीक्षण किया। सीएम रावत ने हल्दी ग्राम को निर्मल ग्राम घोषित करने को कहा। उन्होंने हल्दी सहित नौसर ग्राम के लिए 20 हैंडपंप स्वीकृत किए। नगरा तराई में बरसाती नाले का रुख एक परिवार की ओर कराने के मामले में डीएम से तत्काल कार्रवाई को कहा। बेमौसमी बारिश से किसानों को राहत दिलाते हुए सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में साढ़े बाइस करोड़ रुपए मुआवजा बांटा जाएगा। सीएम ने खटीमा में 2017 तक ब्लड बैंक स्थापित करने की घोषणा की।

एचएन बहुगुणा महाविद्यालय में कामर्स विषय खोलने, राइका देवरी, जीआईसी में शिक्षकों की संख्या पूरा करने, जूनियर हाईस्कूल उमरुखुर्द को हाईस्कूल, नगरा तराई जूनियर हाईस्कूल को 2016-17 में उच्चीकरण करने, विकलांग शिशु के लिए उनकी माता को 500 रुपए प्रतिमाह पोषण भत्ता देने को कहा। कृषि एवं सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि विकास की सोच रखने वाली कांग्रेस पर आम जनता ने मोहर लगाई है। यही कारण है कि धारचूला, भगवानपुर, डोईवाला आदि सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed