फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haryana became champion by defeating Punjab in team shooting event in 38th national games

National Games: शूटिंग के टीम इवेंट में हरियाणा बनी चैंपियन, पंजाब ने जीता सिल्वर; खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Thu, 13 Feb 2025 05:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Feb 2025 05:09 PM IST
सार

38वें राष्ट्रीय खेल के टीम स्कीट इवेंट में हरियाणा ने गोल्ड मेडल जीता है। पंजाब को सिल्वर और तेलंगाना के हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आया। समापन पर पहुंचीं खेलमंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को मेडल पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
Haryana became champion by defeating Punjab in team shooting event in 38th national games
शूटिंग के टीम इवेंट में हरियाणा बनी चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेल के टीम स्कीट इवेंट में हरियाणा ने गोल्ड मेडल जीता है। पंजाब को सिल्वर और तेलंगाना के हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आया। समापन पर पहुंचीं खेलमंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को मेडल पहनाकर स्वागत किया। 46वीं वाहिनी पीएसी में बने शूटिंग रेंज के स्कीट मिक्स टीम इवेंट में हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और दिल्ली के 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


क्वालीफाइल राउंड में टॉप 4 में हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश और तेंलगाना ने जगह बनाई। हरियाणा और पंजाब की टीम ने 150 बर्ड में से 138-138 पर निशाना साध कर टॉप टू में जगह बनाई। मध्यप्रदेश और तेलंगाना 133 बर्ड पर निशाना साधते हुए तीसरे और चौथे स्थान पर रही। इसके बाद मध्यप्रदेश और तेलंगाना के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला हुआ।

विज्ञापन

पांच सेट में तेलंगाना ने 37 बर्ड पर लक्ष्य साधते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। इसके बाद पंजाब और हरियाणा के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला खेला गया। इसमें हरियाणा ने 41 बर्ड पर लक्ष्य साधते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। जबकि पंजाब की टीम 39 बर्ड पर ही निशाना साध पाई। समापन अवसर पर पहुंचीं खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर खेल शक्ति सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायजा-ईशान की जोड़ी को नेशनल में पहला गोल्ड
हरियाणा की निशानेबाज रायजा ढिल्लो और ईशान सिंह लिब्रा की जोड़ी ने पहली बार राष्ट्रीय खेल में गोल्ड मेडल जीता है। रायजा ढिल्लो ने बताया कि उनकी जोड़ी पिछले तीन नेशनल गेम्स खेल चुकी है। पहली बार उनकी जोड़ी ने हरियाणा के लिए गोल्ड मेडल जीता है। कहा कि उत्तराखंड में बहुत कुछ सीखने को मिला है। यह जीत वर्ल्ड कप की तैयारी में मददगार साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed