फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Harsh Weather Toughten life

चिलचिलाती धूप और गर्मी से जीना मुहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Harsh Weather Toughten life
रुद्रपुर में चिलचिलाती धूप से बचने के लिए कपड़ा ओढ़कर गुजरता साइकिल सवार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। तराई में भीषण व उमस भरी गर्मी से बुधवार को भी राहत नहीं सकी। दिनभर लोग चिलचिलाती धूप से बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में अभी दो दिन और इसी तरह गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। इसके बाद बूंदाबांदी की संभावना है। पर्वतीय जिलों में दो दिन हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में तीन दिन से बारिश न होने के कारण लगातार उमस भरी गर्मी पड़ रही है। सुबह 11 बजे के साथ ही भीषण गर्मी से दिनभर लोग परेशान रहे। रुद्रपुर मुख्य बाजार व नैनीताल हाईवे पर धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर गुजरते नजर आए। कई लोग पसीने से तरबतर नजर आए। भीषण गर्मी का असर रुद्रपुर बाजार के कारोबार पर भी पड़ा। चिलचिलाती धूप के चलते दोपहर के समय बाजार क्षेत्र में सुनसानी रही। जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि अभी दो दिन इसी तरह उमस भरी गर्मी रहेगी। 26 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में 26 जून से लगातार दो दिन बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed