फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Harish Rawat Questions on CM Resuffle

त्रिवेंद्र को हटाने की वजह जग जाहिर हो: हरीश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Harish Rawat Questions on CM Resuffle
बाजपुर के गांव हरिपुरा हरसान अर्जुन रौतेला के आवास पर पूर्व सीएम रावत का स्वागत करते कार्यकर्ता? - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। सूबे के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने त्रिवेंद्र रावत को सीएम पद से क्यों हटाया। यह सच्चाई जगजाहिर की जानी चाहिए। रावत ने त्रिवेंद्र को भला व्यक्ति बताया।
विज्ञापन

बुधवार को श्री दशमेश स्कूल में पूर्व सीएम का हैलीकाप्टर उतरा। यहां से वे ऊधमसिंह नगर दुग्ध सहकारी संघ के अध्यक्ष अर्जुन रौतेला के गांव हरिपुरा हरसान पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम ने कहा कि अचानक त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम पद से हटाया जाना समझ से परे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी मिशन में जुट जाने का आह्वान किया। इससे पहले हैलीपेड पर किसानों ने पूर्व सीएम रावत के समक्ष बाजपुर के बीस गांवों की 5838 एकड़ भूमि की खरीदफरोख्त पर लगी रोक की समस्या को प्रमुखता से रखा। वहां पर वीरेंद्र सिंह रौतेला, उदयान कपूर मिक्की, जीत सिंह, सतीश गोयल, राजेंद्र बेदी, सुनीता टम्टा, भूपेंद्र कौर बेदी, साहब सिंह आदि थे।
विज्ञापन

जनता फार्म में जताया शोक
बाजपुर। पूर्व सीएम हरीश रावत ने गांव मडैया हट्टू स्थित जनता फार्म पहुंचकर शहीद भगत सिंह के भतीजे स्व. देवेंद्र सिंह की पत्नी हरेंद्र कौर के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। शहीद भगत सिंह के पोते विश्वजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना के हास्पिटल में इलाज के दौरान उनकी माता हरेंद्र कौर ने अंतिम सांस ली। बुधवार को गांव मडैया हट्टू स्थित जनता फार्म में माता हरेंद्र कौर की अंत्येष्टि की गई। चिता को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र सर्वजीत सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed