फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Harbhajan takes Charge

लॉकडाउन में कनाडा में फंसे हरभजन ने तीन माह बाद ली शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Harbhajan takes Charge
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में शाखा अध्यक्ष हरभजन सिंह का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की रुद्रपुर शाखा की कार्यकारिणी के गठन के समय लॉकडाउन के चलते कनाडा में फंसे शाखा अध्यक्ष हरभजन सिंह ने बुधवार को करीब शपथ तीन माह बाद शपथ ली। संगठन के पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। अब तक शाखा अध्यक्ष का प्रभार संभाल रहे उपाध्यक्ष राजकुमार ने उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की रुद्रपुर शाखा के उपाध्यक्ष राजकुमार ने बताया की तीन माह पहले में उनके संगठन की रुद्रपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ था। शाखा अध्यक्ष के रूप में हरभजन सिंह को नामित किया जाना था लेकिन वह कनाडा में अपने पुत्र से मिलने गए हुए थे। इस दौरान कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद वह समय पर नहीं लौट सके। उन्हें शाखा अध्यक्ष तो नामित कर दिया था, लेकिन वह पद ग्रहण व शपथ नहीं ले सके थे। तीन माह बाद उनके विदेश से लौटने के बाद उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए शाखा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। राजकुमार ने बताया कि अब तक वह शाखा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बुधवार को उन्होंने यह जिम्मेदारी हरभजन सिंह को सौंप दी। वहां पर रूप सिंह, रामकुमार प्रभाकर, ललित पांडेय,नरेंद्र पलड़िया, रजनीश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed