फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hans' mobile medical units will be operational again

Udham Singh Nagar News: हंस की मोबाइल मेडिकल यूनिटों का फिर होगा संचालन

Tue, 14 Oct 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 14 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hans' mobile medical units will be operational again
रुद्रपुर। जिले में हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिटों का फिर से संचालन होगा। चार मेडिकल वैन जरिए बाजपुर, काशीपुर विकासखंड के साथ ही रुद्रपुर विकासखंड के किच्छा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। खटीमा के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2016 से हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिटों का संचालन किया जा रहा था। गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा में 13 मोबाइल वैन का संचालन किया जाता था। बीते अप्रैल से मोबाइल मेडिकल यूनिटों का संचालन बंद कर दिया गया। जून में सभी वैन वापस मंगा ली थी।
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन अब चार वैनों से मोबाइल मेडिकल यूनिटों का संचालन करने जा रहा है। कुछ दिन पहले इस संबंध में फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक मोहम्मद साजिद ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल से मुलाकात कर मोबाइल मेडिकल यूनिटों के संचालन के संबंध में विचार-विमर्श किया था। सीएमओ ने बताया कि हंस फाउंडेशन चार मोबाइल वैन के जरिए बाजपुर, काशीपुर, किच्छा में स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। सप्ताह में दो दिन खटीमा विकासखंड में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए शिविर लगाए जाएंगे। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवा दी जाएगी। जल्द ही मोबाइल मेडिकल यूनिटों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल में भी संचालित होंगी चार वैन
हंस फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक मोहम्मद साजिद ने बताया कि नैनीताल जिले में भी चार मोबाइल वैन के जरिए मेडिकल यूनिटों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed