फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hanging Body Found In Kashipur

कमरे में फंदे से लटका मिला ट्यूटर का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hanging Body Found In Kashipur
मृतक अवधेश का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। आर्मी की कोचिंग कराने वाले एक युवक का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की दो पत्नियां थी, उनके बीच विवाद की स्थिति के चलते ट्यूटर के आत्महत्या करने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना भगतपुर, ग्राम सरसवां हरिचंद निवासी अवधेश यादव (26) पुत्र गजराम सिंह पैगा में रहकर अल्फा एकेडमी का संचालन करता था। वह आर्मी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता था। छह वर्ष पूर्व उसने गाजियाबाद निवासी तलाकशुदा महिला से विवाह किया था।
विज्ञापन

पहली पत्नी पैगा में ही कोचिंग सेंटर के नीचे रहती थी। उसका एक बच्चा भी है। चार माह पूर्व अवधेश ने भगतपुर के ग्राम भगदवां निवासी एक दूसरी महिला से मंदिर में विवाह कर लिया। दूसरी पत्नी को उसने खड़कपुर देवीपुरा में किराए के मकान में रखा था। दूसरा विवाह करने के बाद से दोनों पत्नियों के बीच कलह की स्थिति बनी रहती थी। इसे लेकर अवधेश मानसिक तनाव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम अवधेश का शव खड़कपुर देवीपुरा में किराए के कमरे में लटका मिला। मृतक के भाई अनुज कुमार की सूचना पर आईटीआई थाने के एसआई प्रदीप भट्ट ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। अवधेश की मौत के लिए दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहीं हैं। मृतक के भाई अनुज का कहना है कि घटना से पूर्व उसके भाई का दूसरी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते अवधेश ने फांसी लगा ली। एसआई प्रदीप भट्ट ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नही मिली है। इधर, एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि कोचिंग सेंटर संचालक का शव कमरे में लटका मिला है। उसकी दो पत्नियां है, संभव है कि घरेलू कलह के चलते उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed