{"_id":"60660b8e8ebc3e8d04729916","slug":"handcraft-booth-will-be-established-in-vikas-bhavan-rudrapur-news-hld420198226","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में बनेगा स्थायी हस्तशिल्प बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में बनेगा स्थायी हस्तशिल्प बूथ
विज्ञापन
विकास भवन में इस तरह से बनेगा हस्तशिल्प बूथ।
- फोटो : RUDRAPUR
महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री के लिए विकास भवन में छह लाख रुपये की लागत से स्थायी हस्तशिल्प बूथ बनाया जाएगा। प्रशासन की ओर से बूथ का डिजाइन मंजूर कर लिया गया है। जल्द ही विकास भवन में स्थित एटीएम के पास हस्तशिल्प बूथ स्थापित किया जाएगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूह की ओर से जिले में मूंज घास के उत्पाद, बिस्कुट, अगरबत्ती, आचार समेत अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। बीते वर्ष दीपावली पर विकास भवन में लगाए गए अस्थायी स्टाल पर करीब डेढ़ लाख के उत्पादों की बिक्री हुई थी।
विकास भवन में उत्पादों का अच्छा विपणन होता देख प्रशासन ने स्थायी बूथ लगाने का मन बनाया था। इसके बाद महिला समूह का बूथ डिजाइन तैयार कराया गया, जिसे जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि विकास भवन में छह लाख रुपये की लागत से जल्द ही महिलाओं के लिए हस्तशिल्प बूथ बनाया जाएगा। इसमें जिलेभर की महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पादों की बिक्री की जाएगी। (संवाद)