फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haldwani News: Scooty riding girl dies in road accident near tanda forest

Road Accident: टांडा जंगल में हुआ हादसा...स्कूटी सवार युवती की मौत, एक कंपनी के एचआर विभाग में कार्यरत थी

Thu, 24 Oct 2024 10:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Oct 2024 10:33 AM IST
सार

सिडकुल पंतनगर की कंपनी में कार्यरत युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया।

विज्ञापन
Haldwani News: Scooty riding girl dies in road accident near tanda forest
कृतिका गौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सिडकुल पंतनगर की कंपनी में कार्यरत युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के कठघरिया निवासी कृतिका गौड़ (25) सिडकुल की एक कंपनी के एचआर विभाग में तैनात थी। मंगलवार की शाम वह कंपनी के सहकर्मी शुभम पांडेय के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी रोड पर टांडा जंगल के पास किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Crime: महिला की हत्या...शव बैग में डालकर हाईवे किनारे फेंका, दुष्कर्म के बाद गला घोंटने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कृतिका और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी रपटने के बाद कृतिका के सिर से हेलमेट निकल गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।
 

शुभम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हुई थी। इस मामले में अगर परिजनाें की ओर से तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed