फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haldwani In Football Final

Udham Singh Nagar News: संघर्षपूर्ण मुकाबले में खटीमा को हराकर फाइनल में पहुंचा हल्द्वानी

Thu, 06 Jul 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Haldwani In Football Final
गुरुपद विश्वास मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दिनेशपुर। पवित्र यंग क्लब और नगर खेल समिति की ओर से आयोजित गुरुपद विश्वास मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता (दिनेशपुर कप) का दूसरा सेमीफाइनल सडन डेथ तक चला। इसमें हल्द्वानी ने खटीमा को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन पर हल्द्वानी के गोलकीपर हर्षित मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
बुधवार देर शाम शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी में खेले गए मैच की शुरूआत से ही दोनों टीम ने एक दूसरे के गोल क्षेत्र में हमले किए। 18 वें मिनट में खटीमा के प्रदीप ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर से पहले हल्द्वानी के खिलाडियों ने तालमेल के साथ मैदानी गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच हल्द्वानी के रक्षापंति के खिलाड़ी गोल क्षेत्र के भीतर फाउल कर बैठे। फलस्वरूप खटीमा को पेनल्टी किक दिया गया, जिसे गोल में बदलकर खटीमा ने स्कोर 2-1 कर मैच में अपनी पकड़ बना ली। मैच के अंतिम क्षणों में हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने एक कार्नर किक पर गोल करके मुकाबला बराबर कर दिया।
विज्ञापन

निर्धारित और अतिरिक्त समय में मुकाबला बराबर रहने पर पेनल्टी शूट आउट का निर्णय लिया गया। पेनल्टी शूट आउट में भी मुकाबला 4-4 की बराबरी पर छूटा। इसके बाद मैच के निर्णय के लिए सडन डेथ का सहारा लिया गया। जिसमें लगातार शूट आउट के दौरान हल्द्वानी के गोलकीपर हर्षित बिष्ट ने खटीमा के एक किक को बाई ओर गोता लगाकर रोककर टीम को जीत दिला दी। शानदार बचाव के लिए हर्षित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। खिताबी मुकाबले में अब हल्द्वानी की भिड़ंत महेंद्र नगर नेपाल से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed