{"_id":"6521ad46eae971a764085dc6","slug":"hadtal-of-e-rikshaw-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1003-4532-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा की कीमत से अधिक वसूल रहे टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा की कीमत से अधिक वसूल रहे टैक्स
Sun, 08 Oct 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के मोदी मैदान में ई-रिक्शा चालाकों कों संबोधित करते विधायक शिव अराेरा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ई-रिक्शा चालकों ने परिवहन विभाग पर वाहन से अधिक टैक्स वसूलने का आरोप लगाते हुए संचालन बंद रखा। उन्होंने मोदी मैदान में प्रदर्शन कर टैक्स माफी की मांग की। उन्होंने शहर में नो एंट्री की पाबंदी हटाने के साथ ही चेकिंग के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग भी उठाई।
शनिवार को ई-रिक्शा चालकों ने मोदी मैदान में प्रदर्शन किया। कहा कि कई सालों से उनसे किसी प्रकार का रोड टैक्स नहीं लिया जाता था लेकिन अब एआरटीओ रोड टैक्स के नाम पर प्रति वाहन पिछला बकाया मिलाकर 20 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये जमा करने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि नियमों के तहत एक साल का 3200 रुपये रोड टैक्स लिया जाता है और टैक्स जमा न करने पर 1300 रुपये का जुर्माना लिया जाता है। रोजाना पुलिस और एआरटीओ रोड टैक्स जमा नहीं होने पर ई- रिक्शा सीज कर रहे हैं। कुछ ई रिक्शा इतने पुराने हो चुके हैं कि उनकी कीमत से ज्यादा रोड टैक्स लिया जा रहा है। उन्हाेंने नो एंट्री की पाबंदी हटाने और समय बढ़ाने की भी मांग उठाई है।
कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में सुबह आठ से पहले और शाम को आठ बजे बाद ई रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई गई है। वहां पहुंचे विधायक शिव अरोरा ने ई रिक्शा चालकों को परिवहन विभाग और प्रशासन के साथ बैठक कर समस्या का निस्तारण करने का आश्वास दिया। वहां पर राधेश शर्मा, सोबी दास, राजू, राजा, धर्मपाल, बबलू, कमलेश कुमार, दिनेश, विनोद, राजेश सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
अचानक से ई-रिक्शा पर रोड टैक्स नहीं लगाया गया है। हो सकता कुछ चालकों को टैक्स को लेकर जानकारी न हो। जो भी टैक्स लिया जा रहा है वह विभाग की ओर से तय है। इस टैक्स को भरना अनिवार्य है। टैक्स ना भरने की स्थिति में वाहन स्वामी को जुर्माना देना होगा। -चक्रपाणि मिश्र, एआरटीओ प्रशासन