फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gym owner wife shot dead in bazpur

Uttarakhand: जिम संचालक की पत्नी की गोली लगने से मौत, घटना के समय घर में थी बेटी; पुलिस मान रही आत्महत्या

Mon, 27 Oct 2025 01:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Oct 2025 01:32 PM IST
सार

जिम संचालक की 30 वर्षीय पत्नी तरनजीत कौर की रविवार दोपहर को संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस देसी तमंचे से आत्महत्या करना मान रही है। 

विज्ञापन
Gym owner wife shot dead in bazpur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बाजपुर क्षेत्र के गांव टांडा अमीचंद निवासी जिम संचालक की 30 वर्षीय पत्नी तरनजीत कौर की रविवार दोपहर को संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस देसी तमंचे से आत्महत्या करना मान रही है। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


बताते हैं कि घटना के समय मृतका की 10 वर्षीय बेटी घर में मौजूद थी जबकि अन्य परिजन शादी समारोह में गए थे।पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे गांव टांडा अमीचंद निवासी जगजीत सिंह की पत्नी तरनजीत कौर कमरे में अकेली थी। इसी दौरान तरनजीत कौर की 315 बोर के देसी तमंचे से गोली लगने से मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से पहुंची बेटी ने मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।इस पर वह रोते हुए पड़ोसियों के घर पहुंची जिसके बाद वह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी सूचना पर शादी समारोह में गए मृतका के पति, छोटी बेटी सहित अन्य परिजन वापस लौट आए।
विज्ञापन


महिला की मौत की सूचना पर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई जसविंदर सिंह, बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का एक देसी तमंचा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार महिला ने अपने सीने पर गोली मारकर आत्महत्या की है। बताया कि घटना के समय मृतका की 10 वर्षीय बेटी भी घर में ही मौजूद थी।बताते हैं कि घटना से पहले मृतका ने अपनी बेटी को खाना दिया था। उसके बाद खुद कमरे में चली गई थी। मृतका का पति बन्नाखेड़ा में जिम चलाता है और गांव में खेतीबाड़ी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed