{"_id":"6933348b0528009e780e30bb","slug":"guru-manyo-granth-samagam-was-delighted-with-the-nectar-messages-of-gurbani-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-135959-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गुरु मान्यों ग्रंथ समागम में गुरबाणी के अमृत संदेशों से किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गुरु मान्यों ग्रंथ समागम में गुरबाणी के अमृत संदेशों से किया निहाल
Sat, 06 Dec 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। गांव गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में चल रहे सात दिवसीय गुरु मान्यो ग्रंथ समागम के पांचवें दिन का समागम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वाणी से भरपूर रहा।
शुक्रवार को समागम में धर्म प्रचारक जत्थों में भाई केवल सिंह मेहता पंजाब, कविशर जत्था भाई स्वर्ण सिंह, कथावाचक भाई गुरशरण सिंह, प्रचारक धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब, कथावाचक भाई त्रिलोक सिंह यूके वाले और प्रचारक भाई अमरजीत सिंह गालिब खुर्द वाले ने संगत को गुरबाणी के अमृत संदेशों से निहाल किया।
धर्म प्रचारक जत्थों ने अपने प्रवचन में गुरु तेग बहादुर साहिब जी, चार साहिबजादे और उनके परिवार की महान शहादत को अत्यंत भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया।
विज्ञापन
उन्होंने गुरबाणी में निहित मानव सेवा, त्याग, समर्पण, साहस और धर्म की रक्षा के सिद्धांतों को संगत के समक्ष विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। गुरु घर की सीख को आधुनिक जीवन में लागू करने और समाज में प्रेम और सद्भाव को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया।
गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने संत महापुरुषों को सिरोपा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समागम में संत बाबा करनैल सिंह, भाई अनमोल सिंह,दिलीप सिंह, सुरजीत सिंह,जोग सिंह, कुलवंत सिंह, हरपाल सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
गुरु मान्यो ग्रंथ समागम का समापन कल
गांव गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि सात दिसंबर को विशाल कीर्तन दरबार सजेगा। इसमें पंथ प्रसिद्ध जत्थे कथा कीर्तन करेंगे व अमृत संचार कराया जाएगा। साथ ही धन-धन बाबा कुंदन सिंह जी की याद में रक्तदान शिविर और चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा।