{"_id":"65171f0a4270d36368041ff6","slug":"guard-lost-with-keys-government-hospital-not-opened-on-time-rudrapur-news-c-237-1-shld1013-524-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अस्पताल का चौकीदार चाबी लेकर गायब, ताला तुड़वाकर ओपीडी शुरू करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अस्पताल का चौकीदार चाबी लेकर गायब, ताला तुड़वाकर ओपीडी शुरू करवाई
Sat, 30 Sep 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
निर्धारित समय से डेढ़ घंटे बाद शुरू हो पाई ओपीडी, आरोपी को नौकरी से हटाने की कार्रवाई शुरू
किच्छा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा शुक्रवार सुबह आठ बजे अपने तय समय पर नहीं खुल पाया। चिकित्सकों समेत सारा स्टाफ अस्पताल पहुंच गया लेकिन चौकीदार चाबी लेकर फरार हो गया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल का ताला तुड़वाकर ओपीडी शुरू करवाई। इधर, आरोपी को नौकरी से हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि सीएचसी का चौकीदार शुक्रवार सुबह से ही चाबियों समेत गायब था। स्टाफ उसके आने का इंतजार करने लगा इधर मरीजों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। लगभग साढ़े नौ बजे अस्पताल का ताला तुड़वाकर ओपीडी शुरू हुई। इधर, चर्चा है कि अस्पताल के सात ताले तुड़वाए गए। हालांकि आरोपों को चिकित्सा अधीक्षक ने नकारा है।
कोट
सात ताले तोड़ने की बात अफवाह है। सिर्फ एक ताला तोड़ा गया था। आरोपी चौकीदार का कहना है कि उससे चाबी खो गई थी। प्रबंधन कमेटी की ओर से उसे वेतन दिया जाता है। आरोपी को नौकरी से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -डाॅ. एचसी त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी किच्छा।