फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   GST raid at a transport company at Gaba Chowk in Rudrapur

Uttarakhand News: गाबा चौक पर ट्रांसपोर्ट कंपनी में जीएसटी का छापा, तीन वाहन माल समेत जब्त

Thu, 01 Jan 2026 12:51 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 01 Jan 2026 12:51 PM IST
सार

रुद्रपुर में  गाबा चौक स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। बुधवार के दिन यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही गोपनीय जांच के बाद की गई। इसमें कर अपवंचन की गंभीर आशंका सामने आई थी।

विज्ञापन
GST raid at a transport company at Gaba Chowk in Rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर में गाबा चौक स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। बुधवार के दिन यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही गोपनीय जांच के बाद की गई। इसमें कर अपवंचन की गंभीर आशंका सामने आई थी।

विज्ञापन

जीएसटी अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़ीं तीन बड़ी गाड़ियों को जब्त किया जिनमें भारी मात्रा में माल लदा हुआ था। जांच में सामने आया कि ट्रांसपोर्ट पर आने वाला माल निर्धारित स्थान पर न रखकर दूसरे गोडाउन में छिपाया जा रहा था। विभाग को सूचना मिली थी कि इस तरीके से माल की आवाजाही दिखाकर कर से बचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

इसी के आधार पर जीएसटी टीम ने संबंधित गोदाम पर भी छापा मारा जहां से तीनों गाड़ियों को माल समेत कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट कार्यालय से लेजर, बिल बुक, ई-वे बिल से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य कई महत्वपूर्ण अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए। इन दस्तावेजों को विस्तृत जांच के लिए सील कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में लेन-देन और माल की मात्रा में अंतर पाए जाने के संकेत मिले हैं। जीएसटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए माल, वाहनों और दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद कर अपवंचन की वास्तविक राशि तय की जाएगी। इसी के आधार पर जुर्माना, टैक्स रिकवरी और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्ट कारोबार के जुड़े व्यापारियों में खलबली मची है। टीम में सहायक आयुक्त जीशान मलिक, अमर कुमार, प्रदीप चंद्रा, विश्वजीत बिष्ट आदि जीएसटी के अधिकारी शामिल रहे।

वर्जन

करवाई को लेकर गोपनीय जांच पहले से ही की जा रही थी, कई दस्तावेज और लेजर आदि मिले से मिले है। विधिवत मूल्यांकन के बाद अपवनचन वास्तविक राशि निर्धारित की जाएगी। - जीशान मालिक, सहायक आयुक्त।

रुद्रपुर में गाबा चौक पर ट्रांसपोर्ट कंपनी में जीएसटी का छापा, तीन वाहन माल समेत जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed