फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Grand Welcome Of Manoj Sarkar

शहर के लोगों ने फूल बरसाकर किया शटलर मनोज सरकार का स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Grand Welcome Of Manoj Sarkar
रुद्रपुर में निकली विजय रैली में खुले वाहन में सवार मनोज सरकार, पत्नी रेवा सरकार साथ में विधायक ठ? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। टोक्यो पैरालंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले उत्तराखंड के एकमात्र पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का शहर के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। पूरे शहर में मनोज सरकार की विजय रैली निकाली गई और जगह-जगह लोगों ने मनोज पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान खेल प्रेमियों ने मनोज के साथ सेल्फी भी ली। सिटी क्लब में रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन की ओर से मनोज सरकार का स्वागत कार्यक्रम किया।
विज्ञापन

शनिवार को पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार की विजय रैली रामपुर रोड के एक होटल से शुरू होकर ढोल नगाड़े के साथ शुरू हुई। मनोज के स्वागत में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, राजनेता, विभिन्न संगठनों के लोग उमड़ पड़े। विजय रथ में मनोज के साथ पत्नी रेवा सरकार, विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी सवार हुए। रैली में खेल प्रेमियों ने मनोज के जिंदाबाद के नारे लगाए। चौराहे में आतिशबाजी के साथ महिलाओं ने नृत्य भी किया। विजय रैली गोल मार्केट सिब्बल सिनेमा होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। यहां सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने मनोज को नारियल देकर माता की चुनरी व फूल मालाएं पहनाई। मनोज सरकार ने गुरुद्वारा गोल मार्केट में मत्था टेका फिर भगत सिंह चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा की अगुवाई में मनोज का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मनोज को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी की प्रतिमा भेंटकर फूल मालाओं से लाद दिया। यहां से विजय रैली सिटी क्लब में पहुंची जहां खेल प्रेमियों ने आतिशबाजी की। संयुक्त किसान मोर्चा और अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने भी मनोज का स्वागत किया। सिटी क्लब में मुख्य अतिथि उद्योगपति शिवकुमार अग्रवाल, जनता इंटर कॉलेज के छात्रों, रुद्रपुर महिला राइजिंग फाउंडेशन, सेपक टाकरा एकेडमी के खिलाड़ी व पैरा खिलाड़ियों ने मनोज का स्वागत किया। वक्ताओं ने मनोज के संघर्ष और उपलब्धियों का बखान किया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेशपुर सीमा सरकार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, राइजिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय आहूजा, बंगाली महासभा के अध्यक्ष राजकुमार साहा, उत्तम दत्ता, सुशील गाबा, संजय जुनेजा, महेश बब्बर, हरीश चौधरी, ममता रानी सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed