फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gram pradhan CSC

न्याय पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर के विरोध में उतरे ग्राम प्रधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gram pradhan CSC
सितारगंज में सीएम को ज्ञापन भेजते प्रधान संघ के प्रधान। - फोटो : SITARGANJ
न्याय पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर खोलने से गुस्साए प्रधानों ने हंगामा कर एडीओ पंचायत को पंचायती राज सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की मांग की है जिसका लाभ ग्रामवासियों को मिल सके।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान महेश सिंह राठौर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एकत्र होकर ब्लाक दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एडीओ पंचायत जीसी आर्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि सीएससी ग्राम पंचायत स्तर पर खोला जाना आवश्यक है। इससे ग्राम पंचायत की जनता के विभिन्न ऑनलाइन कार्य आसानी से हो सकें। न्याय पंचायत क्षेत्र में 20 ग्राम सभाएं हैं। प्रत्येक ग्राम सभा से 2500 रुपये की धनराशि हर महीने न्याय पंचायत पर स्थित सीएससी संचालक को भुगतान के रूप में दी जाएगी। वहां बाबूराम, बलवीर सिंह, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन

सितारगंज में प्रधान संगठन के प्रधानों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर न्याय पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर खोलने का विरोध किया। सोमवार को ब्लॉक में बीडीओ के प्रतिनिधि को दिए ज्ञापन में प्रधानों ने कहा कि सरकार की ओर से न्याय पंचायतों में सीएससी खोलने का स्वागत करते हैं लेकिन प्रत्येक न्याय पंचायत में एक सीएससी खोलने का विरोध किया जाता है। कहा कि हर ग्रामसभा में एक सेंटर खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे 15 पंचायतों के न्याय पंचायत में खोले गए एक सीएससी सेंटर के लिए ग्रामीण जनता को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहां प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, सुखविंदर सिंह मोमी, लक्खा सिंह, नारायण सरदार, जसपाल सिंह, संगीता राना, राकेश रस्तोगी, कुलदीप सिंह, दिनेश राना, जयंती देवी, शशिबाला, अमरजीत सिंह, कविता देवी, विमल सिंह आदि थे।
बरहैनी न्याय पंचायत में ई सेवा केंद्र का शुभारंभ
बाजपुर। बरहैनी न्याय पंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को ई-पंचायत सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान

राज्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत के सपने को पूरा करना है। मौके पर ई सेवा केंद्र के संचालक बचन सिंह, भाजपा नगर मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट, जिपं सदस्य गंगा देवी, पीसी जोशी, नरेश सिंह, सीमा, लाल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed