फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   graduate Anganwadi worker will become a supervisor

अब ग्रेजुएट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी सुपरवाइजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
graduate Anganwadi worker will become a supervisor
रुद्रपुर। अब हाईस्कूल नहीं, बल्कि ग्रेजुएट पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही सुपरवाइजर बन पाएंगी। इसके साथ ही 59 आयु सीमा वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं भी सुपरवाइजर बन सकती हैं। पहले सुपरवाइजर बनने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद रिक्त होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ढंग से निगरानी नहीं कर पाती थीं। इसके लिए राज्य में सुपरवाइजर के लिए 126 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन

रुद्रपुर बाल विकास परियोजना से ही 55 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुपरवाइजर बनने के लिए आवेदन भेजे हैं। सीडीपीओ लीला परिहार ने बताया कि पहले हाईस्कूल पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सुपरवाइजर बना दिया जाता था, लेकिन अब स्नातक पास होना जरूरी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 25 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है। आयु सीमा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

83 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त
रुद्रपुर। राज्य सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर तो बना दिया जाएगा, लेकिन विभाग में पहले से ही 83 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व 115 हेल्पर व 13 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त हैं। ऐसे में अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दूसरे आंगनबाड़ी केंद्रों के भी प्रभार संभालने पड़ रहे हैं। संवाद
अब गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी मिलेगा अंडा और केला
रुद्रपुर। प्रदेश की गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी अंडा और केला दिया जाएगा। बाल पालाश योजना को बंद करने के बाद जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी महिला पोषण योजना को लांच करने वाले हैं। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत तीन से छह साल के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को यह सुविधा दी जाएगी।

वर्तमान में जिले में 21 हजार 506 गर्भवती व 18 हजार 956 धात्री महिलाएं हैं। वहीं तीन से छह वर्ष तक के 52 हजार 352 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि निदेशालय स्तर से लाभार्थियों के संख्या का डाटा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed