फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Grabbed six lakh rupees by selling someone else's plot

Udham Singh Nagar News: दूसरे के प्लाट का सौदा कर हड़पे छह लाख रुपये, केस दर्ज

Wed, 06 Dec 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Grabbed six lakh rupees by selling someone else's plot
प्रतीकात्मक

विज्ञापन
काशीपुर। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर ने दूसरे के प्लाट का सौदा कर लाखों की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पटान बंस पिथौरागढ़ और हाल निवासी एसडीएम कोर्ट जसपुर खुर्द निवासी प्रमोद कुमार रावत पुत्र राजन सिंह रावत ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। कहा उसने एक कंपनी जसपुर खुर्द के डायरेक्टर अहसान अली से जसपुर खुर्द में एक हजार वर्ग फीट का 18 लाख रुपये में प्लाट खरीदा था। इसमें अहसान अली ने उक्त प्लाट में तीन कमरे, दो शौचालय, बाथरूम व बाहर की ओर लॉन आदि का निर्माण कराकर उसको देगा।
विज्ञापन

इसके लिए उसने छह लाख चार हजार रुपये ले लिए। उक्त भूमि पर बैनामा करने और निर्माण को कहने पर वह टालमटोल करने लगा। इस दौरान उसने स्वयं के खर्चे पर प्लाट की चहारदीवारी व भरान कराया। बाद में पता चला उक्त प्लाट उसका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस इस पर उसने दो बार अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस दिया जिसे लेने से उसने इंकार कर दिया। बताया कि कंपनी के डायरेक्टर ने उसके रुपये हड़प लिए हैं।
न्यायालय के आदेश पर आईटीआई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed