फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Government will discuss over the issue of Corona curfew.

एक जून के बाद कोविड कर्फ्यू हटाने पर विचार कर सकती है सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Government will discuss over the issue of Corona  curfew.
काशीपुर। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने दावा किया है कि प्रदेश में कोविड कर्फ्यू के चलते कोरोना का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। इससे कोरोना की चेन लगभग टूट चुकी है। प्रदेश सरकार एक जून के बाद लॉकडाउन हटाने पर विचार कर सकती है। चुफाल बृहस्पतिवार को एलडी भट्ट के कोविड वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

चुफाल ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह और एसडीएम गौरव कुमार के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण, ओपीडी और निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी ली। डॉ. सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में कोविड मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 11 केंद्र बनाए हैं लेकिन टीके उपलब्ध न होने से सभी केंद्रों पर टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। डीआरडीओ की ओर से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। अस्पताल में ओपीडी नियमित रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अमरजीत ने बताया कि नगर के कोविड अस्पतालों में 270 बेड और 27 वेंटिलेटर हैं। सभी में करीब 30 से 40 प्रतिशत बेड खाली पड़े हैं। एलडी भट्ट के कोविड वार्ड में भी 20 में से सात बेड खाली हैं। अस्पताल के पास मौजूद चार वेंटिलेटर में से तीन खराब हैं। बृहस्पतिवार तक वेंटिलेटर टीक होने की उम्मीद हैं।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए चुफाल ने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग से कोरोना को हराने के लिए कोविड कर्फ्यू का प्रयोग सफल रहा है। कोविड की चेन टूट रही है। कैबिनेट की बैठक में सरकार एक जून से कोविड कर्फ्यू को पूरा या आंशिक रूप से हटाने पर विचार कर सकती है।
वहां मेयर उषा चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक, देवभूमि पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना, मंडी समिति अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बग्गा आदि थे।
मंत्री ने ना वार्ड देखा और ना आशाओं की समस्या सुनी
काशीपुर। पेयजल मंत्री अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे लेकिन यहां पहुंचने पर मंत्री कोविड वार्ड के भीतर नहीं गए। कार्यकर्ता भी वार्ड के भीतर नहीं गए और ना ही मरीजों या तीमारदारों का हाल पूछा। एक आशा कार्यकर्ता ने मंत्री से कहा कि गांवों में सर्वे या कोविड किट पहुंचाने के लिए जाने पर लोग उनसे मास्क की डिमांड करते हैं लेकिन उन्हें अस्पताल से मास्क नहीं दिए जाते हैं। मंत्री आशा कार्यकर्ता की बात का जवाब दिए बगैर ही अस्पताल से रवाना हो गए। (ब्यूरो)
जसपुर में मंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
जसपुर। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने जसपुर में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों, कर्मचारियों और रोगियों से अलग-अलग भेंट कर सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया।

पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने मंत्री से गढ़ीनेगी गांव में पेयजल समस्या दूर करने और नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए शासन में लंबित फेज 2 योजना को स्वीकृत करने का अनुरोध किया। वहां एसडीएम सुंदर सिंह, सीएमएस डॉ. एचके शर्मा, डॉ. आशु सिंघल, डॉ. राजीव गौतम, डॉ. मेहताब जहां, डॉ. विद्याभूषण, सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश चौहान आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed