फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Government tax imposed Harda: Prakash Pant

प्रदेश सरकार ने लगाया हरदा कर : प्रकाश पंत

Thu, 17 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Thu, 17 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन




 भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि जिस तरह से सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स जनता पर लगाया जाता है। ठीक उसी तरह से राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए डीजल और पेट्रोल पर ‘हरदा कर’ (हरीश रावत) लगाया है। पंत बुधवार को लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि राज्य में खनन से 1100 करोड़ रुपये की आय है, जो अब अवैध खनन के चलते स्थिर हो गई। इतना ही नहीं सरकार ने एक खनन माफिया के चार करोड़ रुपये माफ कर दिए। शराब की बिक्री से सरकार को अच्छी आय हो सकती है, लेकिन सरकार ने शराब का ठेका एक ही हाथ में सौंप दिया है। जो गिने चुने ब्रांड ही दुकानों पर रख रहा है, जिससे अन्य अधिकांश ब्रांड बाजार से गायब हो गए हैं। पंजीकरण शुल्क बढ़ाने से भूमि और मकानों की लागत मूल्य बढ़ जाएगी। पंत ने कहा कि बहुगुणा सरकार ने खनन पर नजर रखने के लिए एक टीम गठित की थी, जो छापा मारकर  खनन कार्यों, स्टाक का जांच करती थी, अब वह बंद है। प्रकाश पंत ने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए सीधी धनराशि भेजी है, लेकिन प्रदेश सरकार ने 50 प्रतिशत का खर्च मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वालों घोषणाओं में खर्च करने का आदेश दिया है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर प्रदेश महामंत्री पंत का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, ब्रिजेश सैनी, राजेंद्र सैनी, अमित मनचंदा, रविपाल, पुष्कर बिष्ट, सुशील शर्मा, गुरविदर चंडोक, आदेश चौहान आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed