फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Government paddy purchase centers will start from October 1

एक अक्तूबर से शुरू होंगे सरकारी धान खरीद केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Government paddy purchase centers will start from October 1
सितारगंज में मंडी कार्यालय पर प्रदर्शन करते अखिल भारतीय किसान सभा के किसान। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। केंद्र पर किसानों की उपज को प्राथमिकता मिलेगी। किसी भी तरह की समस्या होने पर किसान शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। बताया कि धान खरीद के लिए सरकार के पास पर्याप्त बारदाना है।
विज्ञापन

सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 10 लाख बारदाने की व्यवस्था कर रखी है। उन्होंने कहा कि यूपी के किसानों का धान नहीं खरीदा जाएगा। इस दौरान किसानों ने गन्ना मूल्य के बकाया का भुगतान करने, बहेड़ी और किच्छा चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र किसानों की सुविधा के अनुसार आवंटित करने, 10 अक्तूबर तक धान मिलों का आवंटन करने और धान का उठान समय पर कराने की मांग की।
विज्ञापन

इधर, किसानों ने मांग की कि गेहूं का बीज भी सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाए। वहां अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह, तराई विकास संघ के चेयरमैन गोपाल बोरा, एसडीएम मुक्ता मिश्र, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, पलविंदर सिंह, करन जंग, हरपाल सिंह, चरनजीत सिंह, कमलजीत सिंह, जसवंत सिंह, अमरजीत सिंह, सुभाष यादव, अजय सिंह भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने अध्यादेश की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन
सितारगंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय के बाहर सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने प्रदर्शन किया और किसान विरोधी अध्यादेश की प्रतियां जलाईं। इसके बाद किसान मंडी परिसर में धरने पर बैठे। यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि किसान कर्ज से दबा होने के कारण आज आत्महत्या करने को मजबूर है। सितारगंज चीनी मिल को बंद कर दिया गया। किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। किसानों ने सरकार से समर्थन मूल्य घोषित करने, ठेका खेती बंद करने, बिजली का निजीकरण बंद करने, किसानों को कर्जमुक्त करने, धान की फसल खरीद के पुख्ता प्रबंध करने आदि की मांग की। वहां जिला सचिव जंगीर सिंह, प्यारा सिंह, लोहर सिंह, गुरनाम सिंह, मनोज सिंह राणा, प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, मनखुशी राणा, प्रीतम कौर, सुखविंदर कौर, प्रकाश कौर, सुरेंद्र कौर, हीरा सिंह, हरभजन सिंह, रामवती, वीर सिंह, गुख्तार सिंह आदि थे।
14एसटीजी02पी: सितारगंज में मंडी कार्यालय पर प्रदर्शन करते अखिल भारतीय किसान सभा के किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed