{"_id":"68dae52ab801303fb50e88d1","slug":"government-hospital-staff-accused-of-extortion-sitarganj-news-c-242-1-rdp1007-130801-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल के स्टाफ पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल के स्टाफ पर वसूली का आरोप
Tue, 30 Sep 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
24 से अधिक महिलाओं ने सीएमएस को सौंपा ज्ञापन
सितारगंज।
नानकमत्ता सरकारी अस्पताल के स्टाफ पर महिलाओं ने डिलीवरी कराने के लिए चार हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को पूर्व प्रधान अनुराधा राणा के नेतृत्व में महिलाएं सीएमएस डॉ. यादव के पास पहुंचीं और सीएचसी नानकमत्ता के स्टाफ पर लंबे समय से अस्पताल में कमीशन लेने का आरोप लगाया। इस दौरान आशा देवी, तारावती, सुलोचना, ज्योति, समुद्री देवी, मंजू, रेवती देवी, रेखा, गीता राठौर, लता, मंगेशकर, सविता राणा, तारा आदि रहीं। सीएमएस डॉ. यादव ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। जांच रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बेटी की मौत के मामले एसएसपी से लगाई गुहार
पीड़ित पिता ने दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
सितारगंज। इलाज में लापरवाही के चलते हुए बेटी की मौत से दुखी पिता ने एसएसपी को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव पंडरी निवासी बख्शीश सिंह ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा कि मेरी बेटी काजल कौर (23) की कमीशनखोरी के चलते मौत हुई है। उसकी मौत से नवजात शिशु का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर 21 जुलाई को काजल कौर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर के कहने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और 26 हजार का खर्च बताया गया। वहां भी बेटी की तबीयत बिगड़ी तो उसे नाजुक हालत में देहरादून ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने एसएसपी से निजी अस्पताल के प्रबंधक व डॉक्टर, सरकारी अस्पताल की चिकित्साधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन