फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   got gas cylinder after Three hours of jam

तीन घंटे जाम लगाया तो मिली गैस

Thu, 17 Aug 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 17 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
got gas cylinder after Three hours of jam
प्रदर्शन करते सिसौना वासी - फोटो : अमर उजाला

आधा दर्जन गांवों के लोगों को 28 दिन से घरेलू गैस की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिसौना गांव में चंपावत जा रही सिलेंडरों से भरी गाड़ी रोक ली और प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। 

विज्ञापन


गैस उपभोक्ताओं के आक्रोश को देख सीओ और डीएसओ मौके पर पहुंचे और जाम लगाकर सिलेंडरों की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इस पर डीएसओ ने 306 सिलेंडरों की गाड़ी मंगाकर उपभोक्ताओं को बंटवाई, तब ग्रामीणों ने जाम खोला। 
विज्ञापन


- सिसौना में 306 सिलेंडरों से भरी गाड़ी लेकर पहुंचे डीएसओ
- सिलेंडर बंटने पर करीब तीन घंटे बाद खोला जाम 


सिडकुल से सटे ग्राम सिसौना में मजरा मार्ग पर महीने के प्रत्येक बुधवार को इण्डेन गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडर बांटे जाते हैं। लेकिन, पिछले 28 दिनों से सिसौना में गैस नहीं पहुंची। इससे सिसौना, नकुलिया, मजरा, उकरौली, बरुआबाग, कोटाफार्म आदि गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह आठ बजे सैकड़ों उपभोक्ता सिलेंडरों के साथ मजरा मार्ग पर लाइन में खड़े हो गए। दस बजे तक सिलेंडरों का वाहन न पहुंचने पर उनका पारा चढ़ गया और वह गैस एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। दोपहर करीब 12 बजे हल्द्वानी से चंपावत गैस लेकर जा रहे वाहन को सिसौना में प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया सड़क जाम कर दी। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। 


  पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु शाह और जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को जल्द ही गैस व्यवस्था में सुधार लाने की बात कहते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। करीब तीन घंटे तक जद्दोजहद के बाद डीएसओ आर्य ने एजेंसी से 306 सिलेंडरों से भरा ट्रक मौके पर बुलाया और उपभोक्ताओं को गैस बंटवाई। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हो गए। हालांकि करीब सौ लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाए। वहां मुकेश सनवाल, जया जोशी, रमेश आर्य, पंकज पानू, पुष्पा, हिमानी, दिव्या, नेहा, किशन फौजी, हरजीत सिंह, सुभाष, नंदन मेहरा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed