फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Goods were purchased 49 times

Udham Singh Nagar News: 49 बार माल की हो गई खरीदारी, फर्म मालिक को भनक तक नहीं लगी

Thu, 21 Dec 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 21 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Goods were purchased 49 times
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी की फर्म से 49 बार माल की खरीदारी और 11 बार बिक्री हो गई। राज्य कर विभाग ने जब कारोबारी को नोटिस थमाया तो उनको सहयोगी की करतूत का पता चला। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैंप निवासी राजेश यादव ने कहा है कि उसकी फर्म आरके ट्रेडर्स सर्विस और मांग पर आपूर्ति देने का काम करती है। अक्तूबर 2022 से दिसंबर 2022 तक केवल चार बार कार्य किया था और उसका जीएसटी जमा कर दिया था। प्रिंस कुमार बाला निवासी तीनपानी डैम फुलसुंगा उसकी फर्म की जीएसटी, रिटर्न सहित अन्य कार्य कराता था। अब वह प्रिंस जेड 155 सेक्टर 12 नोएडा यूपी में रहता है। इस दौरान उसे राज्य कर विभाग का नोटिस मिला था।
विज्ञापन


इसमें फर्म के जीएसटी नंबर से मई 2022 से नवंबर 2022 तक 11 बार बिक्री और एक फरवरी 2022 से 17 अक्तूबर 2022 तक 49 बार खरीदारी दर्शायी गई है। सभी खरीदारी और बिक्री प्रदेश के बाहर दिखाई गई है। आरोप है कि प्रिंस ने उसकी फर्म का जीएसटी नंबर का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया है। जीएसटी में उसका मोबाइल नंबर हटाकर प्रिंस ने अपना नंबर दर्ज कराकर नया पासवर्ड बना दिया। प्रिंस ने छह बिलों की मई 2022 में बिक्री दर्शायी है और अगस्त 2022 में इन छह बिलों की बिक्री वापस कराई है। उन्होंने 12 अक्तूबर को ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी थी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी को प्रार्थना भेजने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रिंस बाला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed