{"_id":"58236db74f1c1b6729b395dd","slug":"global-connect-pilot-training-began-at-the-pantnagar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल कनेक्ट ने पंतनगर एयरपोर्ट पर पायलट प्रशिक्षण शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोबल कनेक्ट ने पंतनगर एयरपोर्ट पर पायलट प्रशिक्षण शुरू किया
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर एयरपोर्ट पर पायलट ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल कनेक्ट एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्लोबल कनेक्ट एविएशन के प्रबंध निदेशक रिटायर्ड स्क्वेड्रन लीडर एसएस सरना, एएसपी मंजूनाथ टी, पायलट कैप्टन मोहित चौधरी, चीफ इंजीनियर सुदर्शन वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। ग्लोबल कनेक्ट पंतनगर से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई जहाज भी चलाएगी।
अब तक पंतनगर में पायलट का प्रशिक्षण देने वाली देहरादून की कंपनी अंबर एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने एयरक्राफ्ट, सभी परिसंपत्तियां पंतनगर एयरपोर्ट पर उपलब्ध संसाधनों सहित गुड़गांव की ग्लोबल कनेक्ट एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को बुधवार को विधिवत रूप से हस्तांतरित कर दीं। अंबर एविएशन पिछले नौ साल से पंतनगर में पायलट का प्रशिक्षण दे रही थी। एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्लोबल कनेक्ट के प्रबंध निदेशक एसएस सरना ने बताया कि अंबर में पंजीकृत प्रशिक्षु पायलट पूर्व की भांति ग्लोबल से पायलट प्रशिक्षण हासिल करते रहेंगे। पायलट प्रशिक्षुओं के लिए ग्लोबल कनेक्ट हॉस्टल का निर्माण भी कर रही है।
ग्लोबल के पास पंतनगर एयरपोर्ट पर वर्तमान में चार एयरक्राफ्ट मौजूद हैं। एक और एयरक्राफ्ट शीघ्र ही पंतनगर एयरपोर्ट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्लोबल कनेक्ट पंतनगर में सिंगल इंजन के स्थान पर डबल इंजन एयरक्राफ्ट की व्यवस्था करेगी। इस महीने के अंत तक ग्लोबल पिथौरागढ़ और देहरादून के लिए फ्लाइट शुरू कर देगी। इसके बाद बरेली, रामपुर, मुरादाबाद के लिए भी हवाई सेवा उपलब्ध कराएगी। इस दौरान एयरपोर्ट ऑफिसर भुवन चंद्र उपाध्याय, ग्लोबल एक्वा ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजी के निदेशक हरपिंदर सिंह रंधावा, कैप्टन पंकज पाहिल, मार्केटिंग हेड नवीन जोशी, सीए प्रवीण जैन, ग्राउंड इंजीनियर शुएब अंसारी, सुरक्षाधिकारी शिवराम सिंह, अबरार खान आदि थे।
विज्ञापन
पंतनगर। कामर्शियल पायलट का प्रशिक्षण न्यूनतम दो सौ घंटे का निर्धारित है। पायलट बनने के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट साइंस है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने पर अभ्यर्थी 10 से 12 महीने में पायलट बन जाता है। विदेश से पायलट का प्रशिक्षण लेने पर लगभग 35 लाख रुपये खर्च होते हैं जबकि अपने देश में 25 से 27 लाख रुपये तक का खर्च आता है।