फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Given orders to complete work on time

योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने आरओबी के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Given orders to complete work on time
काशीपुर में कार्यकर्ताओ के साथ योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा कर एमपी चौक पर आरओबी के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने को कहा। रोहेला ने रामनगर-दिल्ली के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन जल्द चालू होने की बात कही।
विज्ञापन

योजना आयोग के उपाध्यक्ष रोहेला ने मंगलवार को मंडी समिति के अतिथि गृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एमपी चौक पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के निर्माण में हो रही देरी के लिए एनएच अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड का
विज्ञापन

निर्माण जल्द पूरा करने को कहा। अधिकारियों ने जुलाई के अंत तक आरओबी और सर्विस रोड का निर्माण पूरा होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने काशीपुर व जसपुर में प्रस्तावित कई विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बाद में पत्रकार वार्ता में रोहेला ने कहा कि कोरोना के कारण अधिकतर रेलों का संचालन बंद हो गया था। रामनगर से चलने वाली ट्रेनें बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द वह केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर रामनगर से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति शुरू करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि पानीपत से खटीमा एनएच-74 लगभग अंतिम चरण में है। यह राजमार्ग 15 अप्रैल तक चालू हो जाएगा। बांसखेड़ा में एक आंगनबाड़ी भवन से एनएच के निर्माण में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। इसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीएम उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि मिट्टी के खदान के कारण विकास कार्य रुकने नहीं दिए जाएंगे। आवेदन करते ही मिट्टी उठाने की अनुमति मिल जाएगी। रुहेला ने बैठक में सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा की। बताया कि सरकार अभी तक 485 पुलों का निर्माण कर चुकी है। वहां राजकुमार चौहान, मोहित भारद्वाज, हिमाशु विश्नोई, कर्मकार बोर्ड के सदस्य उदित अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed