फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Girlfriend murdered for talking to another man in khatima

प्यार में धोखा: सिर्फ इस बात को लेकर सनकी आशिक ने प्रेमिका की हत्या की, पुलिस शिकंजे में आरोपी; खोला राज

Mon, 04 Mar 2024 07:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Mar 2024 07:13 PM IST
सार

खटीमा में चार दिन पहले अकेली रहने वाली महिला का घर में शव मिलने के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने कथित प्रेमिका के दूसरे युवक से बात करने पर उसकी हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Girlfriend murdered for talking to another man in khatima
प्रेमिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा के गोठ श्रीपुर बिचवा गांव में चार दिन पहले अकेली रहने वाली महिला का घर में शव मिलने के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने कथित प्रेमिका के दूसरे युवक से बात करने पर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


खटीमा कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीओ विमल रावत ने बताया कि मृतका माया देवी घर में अकेली रहती थी। उसका पति छोटे सिंह बाहर मजूदरी करता था। पति की अनुपस्थिति में कुमराह निवासी श्याम सिंह राणा घर पर आता-जाता था। पूछताछ में आरोपी श्याम सिंह ने बताया कि माया देवी के साथ लंबे समय से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच वह किसी अन्य व्यक्ति से भी बात करने लगी थी। जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने कई बार माया को समझाया, लेकिन वह मानी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: आचार संहिता लगने की घड़ी आई, योजनाओं के शुरू होने का मुहूर्त तक नहीं आया; जानें क्या बोले अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लगातार दूसरे लोगों के भी संपर्क में रहने लगी। जिस कारण उसने एक मार्च को शराब के नशे में डंडे से पीटकर माया की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा व खून से सने मृतका के वस्त्र आदि भी बरामद किए। पुलिस टीम में कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, एसएसआई अशोक कुमार, दरोगा ललित बिष्ट, प्रियांशु जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed