फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   girl missing

युवती लापता, जलाशय में डूबने की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
girl missing
नानकमत्ता जलाशय में मोटर बोट एवं नाव से युवती की तलाश करती टीम। संवाद - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। होली का सामान खरीदने खटीमा बाजार गई 22 वर्षीय युवती बृहस्पतिवार को लापता हो गई। नानकसागर जलाशय किनारे स्कूटी खड़ी होने और पानी में चप्पल तैरती देख उसके मित्र ने डूबने की आशंका जताई तो सीओ खटीमा जल पुलिस के साथ वहां पहुंच गए। गोताखोरों ने उसकी तलाश की मगर युवती का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शाम 5:30 बजे सूचना मिलने पर सीओ खटीमा बीएस भंडारी, थानाध्यक्ष केसी आर्य, प्रतापपुर चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व जल पुलिस के गोताखोरों ने स्थानीय मछुआरों के साथ मोटर बोट और नाव से जलाशय में घंटों युवती की तलाश की। सीओ भंडारी ने बताया कि युवती बृहस्पतिवार की दोपहर अपने मित्र से मिली थी। दोनों में विवाद के बाद युवती ने जलाशय में कूदने की बात कही थी। सीओ के अनुसार इस पर मित्र जलाशय पहुंचा तो वहां स्कूटी देख उसने पुलिस को सूचना दी। युवती के परिजन भी मौके पहुंच गए।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि बेटी कोचिंग पढ़ाती है। उनकी करीब दो बजे बेटी से बात हुई थी। उसके बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। सीओ भंडारी ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से युवती की तलाश बंद कर दी गई है। शुक्रवार को फिर सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed