{"_id":"5de16b958ebc3e5475369499","slug":"girl-from-chhattisgarh-meets-youth-of-other-religion-uproar-khatima-news-hld3659817100","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ की युवती दूसरे धर्म के युवक के साथ मिली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ की युवती दूसरे धर्म के युवक के साथ मिली, हंगामा
विज्ञापन
खटीमा। तहसील में छत्तीसगढ़ की हिंदू युवती के दूसरे धर्म के युवक के साथ शादी किए जाने की भनक पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता तहसील पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम से उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को तहसील में छत्तीसगढ़ की एक हिंदू युवती के साथ दूसरे धर्म के खटीमा निवासी युवक से शादी की मंशा से आने की भनक पर हिंजामं के नेता ठाकुर जितेंद्र सिंह आदि ने एसडीएम निर्मला बिष्ट से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है।
इसके बाद सूचना पर विहिप के पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के गौरक्षा प्रमुख रंदीप पोखरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाल संजय पाठक को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि उक्त युवती जन्म से हिंदू है और सिर्फ शादी करके दूसरे धर्म का युवक उसका धर्मांतरण कराना चाहता है। कहा कि सरकार ने 11 मई 2018 में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम को लागू किया है। यह मामला अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाल पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हिजामं के नेता ठाकुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि जसपुर और देहरादून से फोन आया था। इस पर बृहस्पतिवार को भी कार्यकर्ता तहसील आए थे। चर्चा थी कि दोनों में फेस बुक के माध्यम से दोस्ती हुई। जितेंद्र सिंह ने कथित लव जेहाद की आशंका भी जताई है।
इस मौके पर शिवम गुप्ता, सतीश भट्ट, रोहित सक्सेना, संदीप, गौरव सोनकर, कृष्ण कन्याल, राकेश तिवारी, रोहित श्रीवास्तव, सुरेश कुशवाहा, राकेश तिवारी, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।