{"_id":"637e76e7ea6b96087109842f","slug":"girl-accused-of-sexual-exploitation-caught-with-another-youth-rudrapur-news-hld483010130","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Nagar: कोतवाल पर यौन शोषण का आरोप लगाकर मुकर गई युवती, होटल में पकड़ी गई युवक के साथ तो सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
US Nagar: कोतवाल पर यौन शोषण का आरोप लगाकर मुकर गई युवती, होटल में पकड़ी गई युवक के साथ तो सामने आया सच
Thu, 24 Nov 2022 03:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 03:30 PM IST
सार
आवास विकास के एक होटल में जसपुर निवासी एक युवती के साथ ठहरा है। महिला का आरोप था कि उसका पति घर से गहने और रुपये भी ले गया है। आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने महिला की शिकायत पर होटल में छापा मारा तो वहां गुरविंदर और युवती एक कमरे में मिले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जसपुर के कोतवाल पर यौन शोषण का आरोप लगाने और बाद में अपने बयान से मुकरने वाली युवती बुधवार को एक युवक के साथ होटल में पकड़ी गई। पुलिस ने युवक की पत्नी की शिकायत पर छापा मारकर दोनों को हिरासत में लिया। वह युवक की पत्नी की आईडी के साथ होटल में रह रही थी।
विज्ञापन
बुधवार को आवास विकास चौकी पहुंची काशीपुर की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति गुरविंदर सिंह मारपीट कर 19 नवंबर को घर से भाग गया है। वह आवास विकास के एक होटल में जसपुर निवासी एक युवती के साथ ठहरा है। महिला का आरोप था कि उसका पति घर से गहने और रुपये भी ले गया है। आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने महिला की शिकायत पर होटल में छापा मारा तो वहां गुरविंदर और युवती एक कमरे में मिले।
विज्ञापन
जब पुलिस ने उनकी आईडी चेक की तो युवती के पास गुरविंदर की पत्नी की आईडी निकली। युवती गुरविंदर की पत्नी के नाम से वहां पर रह रही थी। गुरविंदर ने अपनी पत्नी के साथ होटल में मारपीट शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले का शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर युवती और गुरविंदर के खिलाफ मारपीट, चोरी, गाली गलौज, धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्पीकर के आदेश को बताया सही
तब किया था खुदकुशी का प्रयास
जसपुर में तैनात कोतवाल अशोक कुमार पर सितंबर में एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाकर डीजीपी अशोक कुमार से शिकायत की थी। इसके बाद डीजीपी ने कोतवाल को निलंबित कर दिया था। घटना के तीन दिन बाद वह अपने बयानों से पलट गई थी। उसने जहर खाकर लिखे सुसाइड नोट में कोतवाल से माफी मांगी थी। इसके बाद कोतवाल की पिथौरागढ़ में तैनाती कर दी गई थी। हालांकि इलाज के बाद युवती की जान बच गई थी।