फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ghogha river bridge under construction in Bazpur wham

बाजपुर में घोघा नदी का निर्माणाधीन पुल धड़ाम

Mon, 26 Jan 2015 12:19 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, बाजपुर
ब्यूूूराे, अमर उजाला, बाजपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन

गांव बाजपुर क्षेत्र में घोघा नदी पर निर्माणाधीन 30 मीटर लंबा पुल रविवार को धराशायी हो गया। इस दौरान काम कर रहे पांच श्रमिक घायल हो गए, जबकि करीब 12 मजदूर चोटिल हो गए। ठेकेदार ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों और अन्य मजदूरों को गुप्त स्थानों पर पहुंचा दिया। खबर मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। तहसीलदार, लोनिवि अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुल का निर्माण कार्यकारी संस्था लोनिवि के संचालन में सालभर से चल रहा था। पुल गिरने के पीछे शटरिंग के दौरान लेबरों की लापरवाही बताई जा रही है।

विज्ञापन

  
ग्रामीणों की मांग पर शासन से घोघा नदी पर पुल निर्माण के लिए 93 लाख रुपए मंजूर किए गए। लोनिवि ने अगस्त 13 में घोघा नदी पर पुल निर्माण कराने का टेंडर बालाजी कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। ठेकेदार को अग्रिम भुगतान के रुप में 45 लाख दिए जा चुके हैं। जिसका काम जनवरी 2014 में शुरू किया गया। ठेकेदार करीब सप्ताह भर से शटरिंग का काम करवा रहा था। रविवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे घोघा नदी का 30 मीटर निर्माणाधीन पुल अचानक गिर गया। इस दौरान कार्य कर रहे मजदूरों में चीख पुकार मच गई। पुल में दबे रुड़की (हरिद्वार) निवासी इकराम, उस्मान सहित पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों का बाजपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। उसके बाद ठेकेदार ने घायलों, चोटिल और अन्य लेबर को गोपनीय स्थान पर भेज दिया। सूचना पाकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विमल शर्मा, खीम सिंह दानू, बलविंदर सिंह गौराया समेत दर्जनों लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार सुदेश चंद, नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्य, राजस्व निरीक्षक कुंवर सिंह, एसआई अजेंद्र सिंह, लोनिवि ईई जीसी विश्वकर्मा, सहायक अभियंता जीसी पंतौला, जेई दीपचंद कांडपाल ने मौके पर स्थलीय मुआयना कर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed