फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   GB Pant University Vice Chancellor honored pulses scientists

Udham Singh Nagar News: जीबी पंत विवि के कुलपति ने किया दलहन वैज्ञानिकों को सम्मानित

Wed, 13 May 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
GB Pant University Vice Chancellor honored pulses scientists
रुद्रपुर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने दलहन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय जीकेवीके बेंगलुरु में आयोजित दलहन की वार्षिक कार्यशाला में पंतनगर विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय समन्वित दलहन शोध परियोजना को सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार प्रदान किया था। वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि के लिए विवि के कुलपति डॉ. कश्यप ने मंगलवार को दलहन शोध में समन्वित रूप से कार्यरत वैज्ञानिकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए इस सम्मान को विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। विभिन्न विभागों के वैज्ञानिकों को एकजुट होकर शोध करने की सलाह दी।

कुलपति ने अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के दलहन वैज्ञानिक डॉ. एस केवर्मा, डॉ. अंजू अरोरा, सस्य विज्ञान विभाग के डॉ. वीके सिंह, डॉ. डीके शुक्ला, डॉ. विनीता राठौर, मृदा विज्ञान विभाग की डॉ. पूनम गौतम, पादप रोग विभाग के डॉ. केपीएस कुशवाहा, डॉ. एलबी यादव, कीट विज्ञान विभाग की डॉ. रुचिरा तिवारी, डॉ. मीना अग्निहोत्री, डॉ. जेपी पुरवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed