फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gateman dies after being hit by a train in kashipur

काशीपुर: गेटमैन की ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर मौत, रेलवे अधिकारियों में हड़कंप

Wed, 26 Aug 2026 09:07 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 26 Aug 2026 09:07 AM IST
सार

काशीपुर के महुआखेड़ागंज स्थित गिरधर रेलवे गेट पर बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान गेटमैन अंकुर भारद्वाज ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Gateman dies after being hit by a train in kashipur
अंकुर भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर के महुआखेड़ागंज के पास गिरधर रेलवे लाइन गेट पर बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान गेटमैन ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में गेटमैन अंकुर भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और आरपीएफ अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अंकुर भारद्वाज गिरधर रेलवे लाइन गेट पर गेटमैन के पद पर तैनात थे। बुधवार सुबह दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में वह आ गए। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी सुखवंत सिंह और रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed