फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gas leak incident: CFO, SDM's condition deteriorated again, admited

गैस रिसाव कांड : सीएफओ, एसडीएम की फिर से बिगड़ी हालत, भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gas leak incident: CFO, SDM's condition deteriorated again, admited
रुद्रपुर। गैस रिसाव कांड में दो दिनों तक जिला अस्पताल की आईसीयू में एडमिट रहे मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव व एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्र की तबीयत फिर से खराब हो गई है। सांस लेने में दिक्कत होने पर दोनों को किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आजाद नगर में मंगलवार को हुए गैस रिसाव कांड में सांस लेने में तकलीफ होने पर वहां पर रहने वाले करीब 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा करीब 10 सरकारी कर्मचारियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें सीएफओ, किच्छा एसडीएम और रुद्रपुर सीओ शामिल थे। अस्पताल प्रबंधन ने करीब तीन दिन तक अधिकारियों का इलाज करने के बाद शुक्रवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती 26 स्थानीय लोगों को भी छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि दो स्थानीय लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को सीएफओ वंश बहादुर यादव की तबीयत फिर से बिगड़ने लगी उन्हें शरीर में भारीपन महसूस होने के साथ ही सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में हुई जांच में उनका बीपी डाउन निकला। हालांकि सीएफओ का कहना है कि अब वह पहले से ठीक हैं। वहीं किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा की हालत बिगड़ने पर उन्हें भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम का कहना है कि अब वह ठीक हैं और रूटीन टेस्ट कराने के लिए वहां पहुंचे हैं। टेस्ट की रिपोर्ट आने तक वह अस्पताल में रात तक रुकेंगे। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा का कहना है कि सीएफओ को सांस में कुछ उतार चढ़ाव हो रहा था जिसके लिए वह अस्पताल में निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि गैस का असर इतने दिनों तक नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed