फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gas cylinder will be delivered at home, do not queue at the agency: DM

घर पर पहुंचेगा गैस सिलिंडर, एजेंसी पर न लगाएं लाइन : डीएम

Fri, 13 Mar 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder will be delivered at home, do not queue at the agency: DM
रुद्रपुर। घरेलू गैस की कालाबजारी, भंडारण और रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें। घरेलू गैस की सामान्य स्थिति है। ऑनलाइन गैस बुकिंग करने पर निर्धारित समय में सिलिंडर घर पर ही पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि जो भी गैस बुकिंग पहले कराएगा उन्हें पहले गैस सिलिंडर डिलीवर किया जाएगा। एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की कतई आवश्यकता नहीं है। बृहस्पतिवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले में 40 गैस डिलीवरी केंद्र हैं जहां से वाहनों के माध्यम से घरों में सिलिंडर की डिलीवरी की जाती है। जनता अनिवार्य रूप से ऑनलाइन गैस बुकिंग करें और पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर गैस डिलीवरी घर पर पाएं। डीएम ने कहा कि घरेलू गैस उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी एसडीएम को गैस वितरण पर पैनी नजर रखने और गैस गोदामों व वितरण केंद्रों पर प्रशासन, पुलिस की टीमें तैनात करने के साथ क्यूआरटी लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीएम पंकज उपाध्याय, डीएफओ हिमांशु बागरी, यूसी तिवारी, प्रकाश आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि थे।
विज्ञापन

--
जिला आपदा कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया
डीएम ने बताया कि गैस से संबंधित शिकायतों व उनके निस्तारण के लिए जिला स्तर पर जिला आपदा कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें जिला पूर्ति अधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 05944-250250, 250500, टोल फ्री नंबर 18002333555 संचालित है। डीएम का कहना है कि रुद्रपुर व काशीपुर में गैस पाइपलाइन कनेक्शन दिए जा रहे हैं जो भी व्यक्ति गैस पाइपलाइन कनेक्शन लेना चाहते है वे 72064-13402, 79782-16713, 90848-97398 व 99973-62038 से संपर्क कर गैस कनेक्शन ले सकते हैं।
विज्ञापन

--
गैस डिलीवरी केंद्रों पर दरोगा तैनात, अफवाह फैलाने वालों पर होगा केस : एसएसपी
एसएसपी अजय गणपति का कहना है कि सभी 40 गैस गोदामों और वितरण केंद्रों पर प्रशासन के साथ एक-एक दरोगा तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर विश्वास न करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि कहीं भी गैस कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो थाना, चौकी अथवा कंट्रोल रूम में सूचना दें ताकि संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed