{"_id":"696554a8cc6171ca56049d68","slug":"garhwal-lansdowne-defeated-moradabad-and-entered-the-final-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-137778-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गढ़वाल लैंसडौन ने मुरादाबाद को हराकर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गढ़वाल लैंसडौन ने मुरादाबाद को हराकर फाइनल में किया प्रवेश
Tue, 13 Jan 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडेश्वरी फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित शहीद स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के नौवें दिन सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो गए। इस दौरान सेंट्रल गढ़वाल राइफल लैंसडौन ने मुरादाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सोमवार को किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी में आयोजित मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
एफसी मुरादाबाद और सेंट्रल गढ़वाल राइफल के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान गढ़वाल राइफल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मुरादाबाद को 2-1 हराकर जीत हासिल किया है।
विज्ञापन
गढ़वाल की तरफ से शशांक रावत, जयदीप सिंह ने गोल किए जबकि मुरादाबाद की तरफ से फरमान ने गोल किया। इस मैच के रेफरी सलीम सैफी, पियूष सैनी, प्रियांशु भावला, कपिल कुमार रहे। क्लब संरक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को 10 गढ़वाल राइफल और एफसी कुंडेश्वरी के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
इस मौके पर आयोजक समिति अध्यक्ष राकेश मोहन लखेड़ा, ग्राम प्रधान पायल चौधरी, यश चौधरी, मंगल सिंह रावत, सोनू चौधरी, हिमांशु नौगाई आदि मौजूद रहे।