फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ganpati bappa moraya in usnagar

Udham Singh Nagar News: जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति

Wed, 20 Sep 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 20 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
ganpati bappa moraya in usnagar
सुल्तानपुर पट्टी में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते श्रद्धालु। संवाद
रुद्रपुर। जिलेभर में गणेश चतुर्थी की धूम रही। मंदिरों में मंगलवार सुबह से ही भीड़ रही। इस दौरान जिले में जगह-जगह पंडाल सजाकर उनमें विघ्नहर्ता गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। लोगों ने मोदक, लड्डू, फल आदि का भोग लगाकर लंबोदर से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। लोगोंं की ओर से जगह-जगह भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। कई लोगों ने अपने घरों में भी मूर्ति की स्थापना की है। जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति, गणपति बप्पा 10 दिवसीय गणेशोत्सव की धूम अनंत चतुर्दशी तक रहेगी।
विज्ञापन


सिडकुल गणेश उत्सव समिति की ओर से पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। समिति की ओर से पहले दिन भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से माहौल गणेशमय हो गया। शोभायात्रा के बाद सिडकुल चौक पर भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। समिति के अध्यक्ष अरुण टॉक ने बताया कि श्री महोत्सव में बुधवार से शुक्रवार तक रोज शाम को विभिन्न स्कूल, संस्थानों और सिडकुल कर्मचारी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति करेंगे। वहां अजय तिवारी, संजय सिंघल, पीबीएस रावत, हरनाम चौधरी, मनोज सक्सेना, श्रीकर सिन्हा आदि थे।
विज्ञापन



रुद्रपुर में यहां हुए आयोजन

:- रुद्रपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री दुर्गा यात्रा समिति की ओर से श्री दुर्गा मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा को पन्चामृत स्नान कराया गया और पूजा किए गए नए वस्त्र, आभूषण मुकुट पहनाया गया। इसके बाद लड्डू और फलों का भोग लगाया गया। वहां वेद ठुकराल, रेनू अरोरा, नवीन शास्त्री, राजीव ठक्कर, गुरशरण बब्बर, किशन लाल नारंग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


:- रुद्रपुर। श्री गणेश सेवा समिति विम स्क्वायर की ओर से गणेश चतुर्थी पर कॉलोनी में शोभायात्रा निकाली गई। कॉलोनी वासियों ने पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद कॉलोनी के मंदिर में पूजा अर्चना कर विधिविधान से गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। वहां अविकेत बाघ, वीरेंद्र सुखीजा, संजय गुप्ता, सीएल खेड़ा, रोहित शर्मा, अनिल सुखीजा आदि थे।

:- रुद्रपुर। देवभूमि सामाजिक मंच ने होली ग्राउंड के मंगल पड़ाव में समृद्धि उत्सव गणेश महोत्सव का आयोजन कर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की। पंडित मधुमूदन शास्त्री ने विधि से मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। वहां राजकुमार केसरवानी, राजकुमार आनंद, गणेश प्रसाद साहू, हिमांशु वार्ष्णेय, विजय कुमार गुप्ता, पवन गुप्ता आदि थे।

:- काशीपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर गणेश मूर्ति की स्थापना करने से पूर्व नगर परिक्रमा कराई गई। मोहल्ला लाहौरियान स्थित मां मनसा देवी मंदिर से नगर परिक्रमा का आरंभ हुई। परिक्रमा के बाद विधिवत मूर्ति स्थापित की गई। यहां पर हिमांशु अरोरा, राजेंद्र माहेश्वरी, विकास शर्मा खुट्टू, मुकेश पाहवा, सर्वेश शर्मा, राजेश शर्मा आदि थे।

:- सुल्तानपुर पट्टी। मोहल्ला आर्यनगर कुआं चौक पर पंडित दीपक शर्मा ने भगवान गणेश जी की पाठ पूजा कर मूर्ति स्थापना की। वहां सचिन सैनी, गजेंद्र सक्सेना, विशाल चंद्रा, राकेश सक्सेना, राजीव सैनी, आकाश सक्सेना आदि थे।

:- खटीमा। सर्राफा एसोसिएशन और गणेश मित्र मंडल महाराष्ट्र की ओर से श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया गया। मंगलवार को खड़ंजा मार्केट से ढोल, नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हो गई। रामलीला मैदान में गणपति महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम के संयोजक नीरज रस्तोगी ने बताया कि 22 सितंबर तक रात्रि नौ बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम चलेगा। वहां अनुराग वर्मा, अमित वर्मा, सुधीर वर्मा, अमरदीप रस्तोगी, प्रमोद रस्तोगी, पिंकल रस्तोगी आदि थे।

:- नानकमत्ता। मां जगदंबा मंदिर से विघ्नहर्ता गणेश की जयकारों एवं फूलों की वर्षा के बीच शोभायात्रा निकली। मुख्य चौराहे के समीप बने अस्थायी मंडप में शंखनाद एवं पंडित जगप्रवेश वत्स ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना कराई। कार्यक्रम आयोजक दिनेश रस्तोगी ने बताया कि मंडप में प्रतिदिन सुबह शाम आरती होगी। वहां सुनील रस्तोगी, राजन चौहान, प्रमोद गर्ग, सुनील सागर, संदीप टुरना, काशीराम आदि थे। वार्ड तीन स्थित गणेश मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ।

:- सितारगंज। श्री गणपति सेवा समिति की ओर से रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके शुभारंभ पर शोभायात्रा निकाली गई। शक्तिफार्म से ढोल, नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर पहुंचे समिति कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक, खटीमा मार्ग से मौनी बाबा मंदिर होकर रामलीला मैदान पहुंची। वहां मंच पर प्रतिमा स्थापित की गई। वहां पंडित संजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, समिति अध्यक्ष दयानंद सिंह, प्रकाश मित्तल, प्रदीप चिटकारा आदि थे।

सुल्तानपुर पट्टी में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते श्रद्धालु। संवाद

सुल्तानपुर पट्टी में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed