{"_id":"603fdd3a8ebc3ed8b949d3be","slug":"ganesh-roy-khullar-new-president-kashipur-news-hld416905545","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश राय खुल्लर बने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश राय खुल्लर बने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष
काशीपुर/बाजपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव बुधवार को हंगामे के बीच संपन्न हुआ। गणेश राय खुल्लर अध्यक्ष चुने गए। चुनाव में 3344 मतदाताओं में से 3024 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नाजमा बेगम के महिला सचिव पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद सात अन्य पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। बुधवार को सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम पांच बजे ते सात पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी सत्यवान गर्ग ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे तक चली मतगणना के आधार पर अध्यक्ष पद पर गणेश राय खुल्लर को 1303, अश्वनी जैन को 877 और सिंह स्वरूप भारती को 817 मत मिले। जिसके आधार पर गणेश राय खुल्लर ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर जसविंदर ऊफ जस्सी को 1405, अमृत को 1138 और दिनेश को 409 मत मिले जिसके आधार पर जसविंदर को उपाध्यक्ष चुना गया। महिला उपाध्यक्ष पर शीतल यादव ने 1854 मत पाकर जीत हासिल की। महामंत्री पद पर ललित कोछड़ वायटी ने 1843 मत पाकर जीत हांसिल की। संगठन मंत्री के पद पर ऋषभ सिंघल ने 1108 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रचार मंत्री के पद पर राजकुमार ने 1248 मत पाकर जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर बलवीर सिंह गिल ने 1494 पद पाकर जीत दर्ज की। महिला सचिव पद के लिए नजमा बेगम निर्विरोध चुनी गई। कुछ प्रत्याशियों और समर्थकों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों व चुनाव अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।
बाजपुर के प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के विजेता प्रत्याशी।- फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।