{"_id":"664b9e4e913e7fe416075824","slug":"gabia-drain-eaten-away-by-encroachment-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1005-111950-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर में अतिक्रमण खा गया गैबिया नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर में अतिक्रमण खा गया गैबिया नाला
Tue, 21 May 2024 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 21 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में गेबिया नाले का निरीक्षण करते एसडीएम अभय प्रताप सिंह व नगर निगम के अधिकारी।
काशीपुर। पिछले वर्ष बरसात के दिनों में जलभराव के चलते भारी परेशानी झेल चुके आरके पुरम मानपुर रोड के लोगों ने पहले गैबिया नाले की सफाई कराने के लिए प्रदर्शन किया और फिर भाजपा नेता दीपक बाली व गगन कांबोज के साथ अधिकारियों से समस्या का हल करने की मांग की।
सोमवार शाम एसडीएम अभय प्रताप सिंह और नगर आयुक्त विवेक राय ने राजस्व विभाग व नगर निगम के अधिकारियों के साथ गैबिया नाले का निरीक्षण किया। कई जगह नाले पर अतिक्रमण मिला।
इस दौरान कई स्थानों पर नाला क्षतिग्रस्त दिखा जहां से जलभराव हो सकता है। दोनों अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्दी ही नाले की पूरी तरह सफाई कराई जाएगी। इस दौरान उप नगरायुक्त रोहिताश शर्मा, एसएनए विनोद लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कई जगह मिला अतिक्रमण, हटाने को चलेगा अभियान
काशीपुर। निरीक्षण के दौरान नाले पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर उसे संकरा कर दिया है। नाले में बड़ी तादाद में झाड़ियां पाई गई। इसके लिए भी दोनों अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटकर चलाए जा रहे नाला सफाई अभियान का भी निरीक्षण किया।