{"_id":"62b8af96ba3ce8589a15d4a4","slug":"fund-for-roadways-staff-in-kashipur-kashipur-news-hld4671656122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफा देने वाले रोडवेज चालकों-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनाफा देने वाले रोडवेज चालकों-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। रोडवेज को मुनाफे में लाने वाले रोडवेज चालकों और परिचालकों के लिए एक जुलाई से विशेष प्रोत्साहन योजना लागू होगी। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आय अर्जित करने वाले चालकों और परिचालकों को अतिरिक्त आय पर 10 फीसदी राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।
रोडवेज की माली हालत सुधारने के लिए परिवहन निगम ने एक जुलाई से प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के मुताबिक अगर बस की महीने भर की आय निर्धारित लक्ष्य 95 फीसदी से अधिक हुई तो चालकों और परिचालकों को कुल अतिरिक्त आय की 10 फीसदी रकम प्रोत्साहन भत्ते के रूप में दी जाएगी। वहीं, 95 प्रतिशत तक आय अर्जित करने पर उन्हें आठ फीसदी प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा।
निगम की नई प्रोत्साहन योजना विशेष श्रेणी व संविदा चालक और परिचालकों के लिए लाभकारी बताई जा रही है। संविदा चालकों और परिचालकों को प्रति किमी के आधार पर मानदेय मिलता है। अब यदि कोई चालक-परिचालक लक्ष्य से अधिक आय लाएंगे तो उसे प्रोत्साहन के रूप में बड़ी रकम मिल सकती है। इस योजना में चालकों-परिचालकों के पुराने वर्षों का रिकार्ड भी देखा जाएगा। किसी नई बस सेवा के लिए न्यूनतम यात्री प्रतिशत 85 ही रहेगा। नई योजना सभी साधारण बसों पर लागू होगी। वॉल्वो बसों के लिए यह योजना मान्य नहीं है। महाप्रबंधक दीपक जैन ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।