{"_id":"655e31942ecced99ec01cc96","slug":"fund-for-nhm-staff-in-usnagar-khatima-news-c-236-1-ktm1001-1231-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तीन साल बाद असल वेतन पर काम करेंगे एनएचएम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तीन साल बाद असल वेतन पर काम करेंगे एनएचएम कर्मी
Wed, 22 Nov 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
डॉ.हरेंद्र मलिक, एनएचएम प्रभारी, ऊधम सिंह नगर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। पिछले करीब तीन वर्षों से पुराने वेतन पर कार्य रहे सैकड़ों एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जिला स्वास्थ्य समिति में वेतन वृद्धि की लटकी फाइल को मंजूरी मिलने के बाद बढ़े हुए वेतन के लिए चार करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। कर्मचारियों की पांच से 15 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि हुई है।
ऊधमसिंह नगर जिले में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यालयों और अस्पतालों में 507 स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत हैं। स्वास्थ्य विभाग में सरकारी कर्मचारियों के खाली पदों पर कार्य कर रहे एनएचएम कर्मियों की कोरोना महामारी के चलते वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल सका था।
जिला स्वास्थ्य समिति में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ष 2021-22 और 2022-23 में एनएचएम कर्मियों की वेतन वृद्धि की फाइल मंजूर नहीं हो सकी थीं। इस कारण मजबूरी में एनएचएम कर्मी पुराने वेतन पर ही कार्य कर रहे थे। इन एनएचएम कर्मियों में लिपिकों, डाटा ऑपरेटरों के साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट, लैब तकनीशियन, स्टाफ नर्स, आयुष और एमबीबीएस डॉक्टर भी शामिल हैं। मानकों के अनुसार अभी करीब 290 एनएचएम कर्मियों को ही वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिला है।
विज्ञापन
जिले में एनएचएम कर्मियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिल गया है। इसके लिए चार करोड़ का रुपये बजट जारी हुआ है। शीघ्र ही बढ़ा हुआ वेतन कर्मचारियों को मिल जाएगा। कर्मचारियों की पांच से 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि हुई है। - डॉ. हरेंद्र मलिक, एनएचएम प्रभारी।