फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fulfill the demand of ITI workers

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में समिति का गठन

Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा। Updated Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fulfill the demand of ITI workers
आईटीआई श्रमिकों की मांग पूरी करो - फोटो : अमर उजाला

खटीमा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनजाति आईटीआई के कर्मचारियों ने बैठक कर समिति का गठन किया। इसका अध्यक्ष कार्यालय अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों सहित चार सूत्रीय मांग को पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


आईटीआई परिसर में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों में अनुदेशकों, ग्रुप अनुदेशकों और कार्यशाला अधीक्षक को श्रम विभाग के समान वेतन देने, उपनल कर्मचारियों का विनियमितीकरण करने, उपनल कर्मचारियों को समय से मानद मद से नियमित वेतन देने, आवासीय संस्था होने के कारण अतिरिक्त मानदेय मांगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी न की गई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। वक्ताओं ने कहा कि वह लोग अपनी मांगों को लेकर 17 से 22 तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। 22 से 26 तक एक घंटे का कार्यबहिष्कार किया जाएगा। यदि हमारी समस्याओं को 28 को केबिनेट में नहीं लाया गया तो वह लोग बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान हरीश चंद्र, राजीव कुमार सोलंकी, प्रमोद सिंह पोखरिया, शैलेश सक्सेना, मुकेश राणा, रीना राणा, प्रतिमा, राजेश सिंह, जेपी यादव, त्रिलोक जोशी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed