{"_id":"57bb4caa4f1c1b6138d4f60d","slug":"front-councilors-opened-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर पार्षदों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर पार्षदों ने खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में प्रदर्शन करते पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्यों की निविदाएं निकालने में की जा रही देरी सहित अन्य मुद्दों को लेकर नगर निगम के पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य नगर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने बताया कि वह लंबे समय से अपने वार्डों से संबंधित विकास कार्यो की निविदाएं निकालने की मांग कर रहे हैं । बोर्ड बैठक में भी प्रस्ताव प्रस्तुत कर चुके हैं इसके बावजूद विकास कार्यों के लिये निविदाएं नहीं निकाली जा रही हैं। इस संबंध में पूर्व में भी ज्ञापन सौंपा गया था जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
पार्षदों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पूरा नहीं किया जाता तब तक निगम बोर्ड की बैठक का कोई औचित्य नहीं है। पार्षदों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य नगर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें बोर्ड की बैठक से पहले निर्माण कार्यों की निविदाएं शीघ्र निकालने और ड्राफ्टमैन राम सिंह पर लगे भूमि को खुर्द-बुर्द करने के आरोपों की जांच कर उन्हें निलंबित करने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में ललित मिगलानी, गौरव खुराना, सरोराय, रजनीश ग्रोवर, सौरभ शर्मा, राधा छाबड़ा, महेन्द्र आर्या, वहीद खान आदि थे।
निगम में धरना प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने कहा कि मुख्य नगर अधिकारी के नियमित निगम कार्यालय में न बैठने से कार्य लंबित पड़े रहते हैं। जिससे निगम के लगातार चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी को सप्ताह में चार दिन नियमित रुप से निगम कार्यालय में बैठना चाहिये ताकि नगर निगम से संबंधित जनहित की समस्याओं का निराकरण हो सके।