{"_id":"5dc465b38ebc3e5b40490ddc","slug":"from-today-iim-will-have-agni-19-kashipur-news-hld3631765200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से आईआईएम में होगा अग्नित्रय-19","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आईआईएम में होगा अग्नित्रय-19
विज्ञापन
फ्लैगशिप उत्सव अग्नित्रया-19 का लोगो।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) का तीन दिनी समारोह अग्नित्रय-19 का आगाज आज से होगा। कार्यक्रम में रविवार नौ नवंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
संस्था की मीडिया एवं पीआर कमेटी ने बताया कि आईआईएम के छठे वार्षिक फ्लैगशिप कार्यक्रम में पूरे भारत से 30 से अधिक कॉलेजों के 1500 से अधिक छात्रों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। अग्नित्रय-19 में 15 खेल, नौ सांस्कृतिक और आठ प्रबंधन कार्यक्रम होने हैं। उत्सव के दौरान तीनों दिन स्टार नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।
इसमें आठ नवंबर को लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन निशांत तंवर और आकाश गुप्ता दर्शकों को गुदगुदाएंगे। नौ नवंबर को सनसनी ईडीएम पॉप म्यूजिक डुओ जेफिरटोन संस्थान के सनबर्न समारोह में अपना जलवा बिखेरेंगे। फेस्ट के अंतिम दिन 10 नवंबर को आईआईएम काशीपुर, युवा आइकन और मशहूर गायक हार्डी संधू अपने गीतों से महफिल की शोभा बढ़ाएंगे।