फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Friends turned out to be the murderers of man in jaspur

Jaspur: अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से किया इन्कार तो कर दी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

Tue, 28 Nov 2023 12:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Nov 2023 12:00 PM IST
सार

जसपुर में दो दिन पूर्व युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासे में सामने आया कि अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से इन्कार करने पर दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Friends turned out to be the murderers of man in jaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पूर्व युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासे में सामने आया कि अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से इन्कार करने पर दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। 

विज्ञापन


26 नवंबर को मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा कि उसका भाई अपनी पत्नी को घर में कह कर गया था कि उसे अकील और शहजाद ने बुलाया है और वह उनके साथ जा रहा है। रात करीब 11:30 बजे उसे घायल अवस्था में घर पर छोड़कर आरोपी अकील और शहजाद फरार हो गए थे। आरोप है कि अनीस को बुरी तरह पीटा गया था। इसके चलते उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 नवंबर को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने नामजद आरोपी अकील अहमद को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि 24 नवंबर को कलियावाला हाईवे के किनारे नहर के पास तीनों ने पहले कच्ची शराब पी। यहां दोनों ने जब उसके (मृतक युवक) साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इस पर अकील और शहजाद ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और बाद में बाइक पर बैठाकर उसे घर छोड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से अनीस की बाइक, शर्ट और डंडा बरामद किया। प्रभारी कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि फरार आरोपी शहजाद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed